HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

युवक की मौत, परिवार ने की मुआवजे की मांग, अस्पताल प्रशासन पर लगाया आरोप, पढ़ें न्यूज़

6 months ago
युवक की मौत, परिवार ने की मुआवजे की मांग, अस्पताल प्रशासन पर लगाया आरोप, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। बीकानेर के सूडसर में ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति झटके से गिर गया और उसकी मौत हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता भरत नायक ने आरोप लगाया कि पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में इलाज में देरी हुई, जिससे जान गई। पीड़ित परिवार ने मुआवजा और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोर्चरी के सामने धरने पर बैठे लोगों ने सरकार से तत्काल सहायता की अपील की।

नायक ने बताया की कल शाम को सूडसर के अंदर टोडरराम नाम का व्यक्ति ट्रेन मे सफर करने के लिए ट्रेन में चढ़ा, ट्रेन में चढ़ते ही व्यक्ति को ज़ोर का झटका लगा जिससे वह व्यक्ति ट्रेन से नीचे गिर गया और उसे गंभीर रूप से घायल हो गया। वहाँ उपस्थित लोगों ने उसकी सूचना प्रशासन को देकर बीकानेर के ट्रोमा सेंटर लेकर आए।

नायक का आरोप है की अस्पताल लाने के बाद घायल व्यक्ति का दो-ढाई घंटे तड़पता रहा और उसका इलाज नहीं किया गया जिस वजह से उसकी मौत हो गई। हमारी मांग है की इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिले जिससे इस परिवार को संबल मिल सके।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner news #bikaner news #hello bikaner #bikaner khabar #bikaner samachar #today bikaner news
Share: