HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज • बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज

बीकानेर: पेट्रोल किल्लत होने और पम्प बंद होने की सूचना के बीच आई प्रशासन की बड़ी खबर, पढ़ें न्यूज़

प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

7 months ago
पेट्रोल किल्लत होने और पम्प बंद होने की सूचना के बीच आई प्रशासन की बड़ी खबर, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

ज़िले में डीजल-पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध- डीएसओ

हैलो बीकानेर।  ज़िले में डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि ज़िले में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा बिना आवश्यकता के ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है।

जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) श्री नरेश शर्मा ने बताया कि ज़िले में नियमित रूप से डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

जिले में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि तीनों पेट्रोलियम कंपनियों  आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा क्रूड ऑयल के प्राइज़ अंतराष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ने से डीलर्स को उधार (क्रेडिट) पर डीजल-पेट्रोल देने की व्यवस्था बंद की गई है। उधार देने के बजाय इसको एडवांस में कन्वर्ट किया गया है ।इसके चलते कुछ पेट्रोल पंप संचालक अग्रिम भुगतान (एडवांस) के अभाव में ईंधन नहीं मंगा पा रहे हैं, जिससे कुछ स्थानों पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम कंपनियों के पास देश भर में आगामी तीन महीनों के लिए डीजल एवं पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: