HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज • बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज

Breking news: बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो

19 hours ago
बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो

Breking news

 बीकानेर। शहर में नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। अभी -  अभी गंगाशहर-नोखा रोड पर रंका भवन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने घोड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए।

 

 

घटना से नाराज लोगों ने रंका भवन के सामने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों में नो-एंट्री के बावजूद शहर में ट्रक के प्रवेश को लेकर भारी नाराजगी है।

 

लोगों का कहना है कि शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण होना चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके। फिलहाल चक्काजाम के चलते गंगाशहर-नोखा रोड पर आवागमन प्रभावित है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: