HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

आतंकवादी कहीं भी ठिकाना बनाएं, वायु सेना उन्हें नष्ट करने में सक्षम, पढ़ें न्यूज़

8 months ago
आतंकवादी कहीं भी ठिकाना बनाएं, वायु सेना उन्हें नष्ट करने में सक्षम, पढ़ें न्यूज़

नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने कहा है कि आतंकवादी पाकिस्तान में अपने ठिकाने भले ही कितनी दूर और कहीं भी बना लें भारतीय वायु सेना के पास उन्हें नष्ट करने की क्षमता है। एयर चीफ मार्शल सिंह ने वायु सेना दिवस से पहले शुक्रवार को यहां अपने सालाना संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान मेंं आतंकवादियों के ठिकाने नष्ट किये जाने के बाद अब आतंकवादी खैबर पख्तूनवा में दूर दराज के इलाकों में अपने ठिकाने बना रहे हैं। वायु सेना प्रमुख ने कहा, ” यह अपेक्षित था और हमें भी इस तरह की रिपोर्ट मिली हैं कि वे अपने ठिकाने बदल रहे हैं। अब वे शायद बड़े ढांचों की बजाय छोटे ढांचे बनाएंगे। लेकिन अगर खुफिया जानकारी उपलब्ध है, तो अब हमारे पास बिल्कुल सटीक निशाना लगाकर उनके किसी भी ठिकाने के अंदर तक जाने की क्षमता है। हम उन्हें और उनके ठिकानों को नष्ट कर सकते हैं। “

 

उन्हेांने कहा कि यदि आतंकवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते तो वायु सेना के विकल्प नहीं बदले हैं। हमारा विकल्प उनकेे ठिकानों को तबाह करने का ही रहेगा। ” उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर में वायु सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इस दौरान 100 से भी अधिक आतंकवादी मारे गये थे। एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जितनी सटीक और अचूक मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया है इसकी गूंज पूरी दुनिया में पहुंची है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में केवल वांछित लक्ष्यों को निशाना बनाया और आबादी वाले इलाकों पर हथियार नहीं दागे गये।

 


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की लंबी दूरी की मिसाइलों ने पाकिस्तान में गहराई तक मार की। उन्होंने कहा कि यह इतिहास में दर्ज होगा कि भारतीय वायु सेना ने 300 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक मार की और पाकिस्तानी सेनाओं को पंगु बना दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह हाल हो गया था कि वह अपनी सीमा में भी एक निश्चित दूरी तक ही कार्रवाई कर पा रहा था। भारतीय वायु सेना के नये ध्येय वाक्य ‘भारतीय वायु सेना: अचूक, अभेद्य और सटीक’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को कई संदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा युद्ध था जो बहुत ही स्पष्ट उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था और इसे बिना ज़्यादा समय गंवाए बहुत जल्दी समाप्त कर दिया गया। वायु सेना ने पाकिस्तान की ऐसी हालत कर दी जहां वह युद्धविराम की मांग करने लगा। उन्होंने कहा कि भारत ने सैन्य कार्रवाई इसलिए भी रोकने का निर्णय लिया क्योंकि हमारे उद्देश्य पूरे हो गए थे। उन्होंने कहा, ” मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो दुनिया को हमसे सीखने की ज़रूरत है।”

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: