



हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। आज लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में करुणा क्लब इकाई के द्वारा भारत के महान् सन्यासी योद्धा विवेकानंदजी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाई इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने कहा कि विवेकानंद विभिन्न संस्कृतियों एवं धर्म के सेतु थे उन्होंने मानव-मानव में भेद को मिटाने का प्रयास किया।
विवेकानंद अक्सर कहा करते थे-‘उठो जागो तब तक मत रुको जब तक मंजिल ना मिल जाए’ इस अवसर पर आगे बोलते हुए उन्होंने लक्ष्मीनारायण जी रंगा की विवेकानंद पर लिखी कविता सदियों का सूरज का भी वाचन किया तथा बच्चों को साम्प्रदायिक सद्भाव राष्ट्रीय एकता अखंडता कायम रखने व किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।
करुणा क्लब प्रभारी हरिनारायण आचार्य ने विवेकानंद के जीवन के कई रोचक प्रसंग बच्चों को सुना कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने भी रामकृष्ण परमहंस और विवेकानंद से जुड़े कई प्रसंग सुनाए कार्यक्रम में प्रतिक आचार्य ने राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व समझाते हुए विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का कहा तथा देश भक्ति के गीत सुनाकर बच्चों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन युवा शिक्षाविद् आशीष रंगा ने किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ