



रांची। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने आज रांची के जेएससीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शतक लगाकर किसी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया। यह विराट कोहली का 52वां शतक है। कोहली ने शतक लगाकर रांची के जेएससीए मैदान पर सबसे अधिक शतक लगाने का भी कीर्तिमान बनाया। कोहली का रांची में यह तीसरा शतक है।कोहली ने आज अपना शतक 102 गेंदों में पूरा किया। 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से कोहली ने अपना शतक पूरा किया। विराट ने जैसे ही अपनी शतकीय पारी पूरी की एक फैंस ग्राउंड पर दौड़ गया और कोहली के पैर छुए और उसे आशीर्वाद लिए, उसके बाद सुरक्षाकर्मी फील्ड पर पहुंचे और उसे फैंस को ग्राउंड से बाहर किया। हालांकि यह सुरक्षा के नजरिए से बड़ी चूक है।
विराट कोहली रांची के जेएससीए स्टेडियम में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट ने इस मैदान पर 5 मैचों की 4 पारियों में 2 शतक और 1 अर्द्धशतक जमाया था। कोहली 4 में से 2 बार नॉट आउट रहे हैं। इससे पहले भी विराट ने रांची में अपने 5 मैच की 4 पारियों में इस मैदान पर 77, 139*, 45 और 123 रनों की पारियां खेली हैं। कोहली का वनडे क्रिकेट में यह 52वां शतक है। वहीं ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 83वां शतक है। किसी भी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने टेस्ट मैचों में 51 शतक लगाए थे लेकिन अब कोहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के फॉर्मेट में 52 शतक लगाकर सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।वैसे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट सबसे अधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 49 शतक लगाए थे। कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे अधिक छह शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ