HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

विप्र समाज नोखा ने नवनियुक्त थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज का किया स्वागत

9 months ago
विप्र समाज नोखा ने नवनियुक्त थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज का किया स्वागत

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                     नोखा। नोखा थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के पदभार ग्रहण करने के बाद विप्र समाज नोखा द्वारा गुलदस्ता भेंट कर सॉल ओढ़ाकर व भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। समाज के लोगो ने क्षेत्र में नशे एवं अपराधियों पर लगाम लगाने व शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की ओर साथ ही ब्याज माफियाओं पर कार्रवाई की मांग रखी।

 

जिस पर थानाधिकारी भारद्वाज ने सभी आश्वस्त करते हुए कहा की थाने में आने वाले हर व्यक्ति की प्राथमिकता से बात सुनकर उसके साथ होने वाले किसी भी अपराध पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वहीं बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी एंव अपराधों पर रोक लगाने पर प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान भंवरलाल सुरावत,हेमंत जोशी, नारायण जोशी,बजरंग पाणेचा, पुखराज सांखी,कैलाश चंद्र पंचारिया, कैलाश कठातला, कानाराम शर्मा, कन्हैयालाल सारस्वत,जगदीश कठातला,बजरंग फौजी, श्याम सुंदर कठातला,जितेश पंचारिया सहित विप्र समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: