HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

ग्राम विकास अधिकारी 10 हजार 400 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

1 month ago
ग्राम विकास अधिकारी 10 हजार 400 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

जयपुर,। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को झालावाड जिले में पंचायत समिति की मऊ बोरदा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी रजनी मीणा को 10 हजार 400 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Image


ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी की झालावाड चौकी को गत 10 अप्रैल को शिकायत मिली की कि महूमहल खीची दरबार सेवा समिति द्वारा गत 16 फरवरी को हुए धानोद खुर्द पचायत बोरदा में 26-27 जोड़ों का सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के विवाहित जोडो का विवाह प्रमाण पत्र बनवाने की एवज में ग्राम विकास अधिकारी ने प्रत्येक जोड़े के 500 रुपए के हिसाब से लगभग 13 हजार 500 रूपये की रिश्वत की मांग की।

 


इस पर ब्यूरो टीम द्वारा सत्यापन कराये जाने के दौरान रजनी मीणा द्वारा प्रत्येक जोडे के 400 रूपये देना तय हुआ और इस हिसाब से 26 जोड़ो के विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए 10 हजार 400 रुपये रिश्वत की मांग की गई तथा रिश्वत राशि एवं विवाह प्रमाण पत्र के बाकी कागजात लेकर बुधवार को अपने कार्यालय बुलाया गया। इसके बाद ब्यूरो टीम ने ट्रेप कार्यवाही का आयोजन कर श्रीमती रजनी मीणा को इस मामले में 10 हजार 400 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ तथा घर की तलाशी की कार्रवाई जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: