HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

वयोश्री योजना: एक और दो को रवींद्र रंगमंच पर होगा शिविर

6 months ago
वयोश्री योजना: एक और दो को रवींद्र रंगमंच पर होगा शिविर

बीकानेर। सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जिले के वृद्धजनों का जीवन सुगमता पूर्वक व्यतीत करने के मद्देनजर उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत 60 वर्ष या अधिक आयु के बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों और एडिप योजना के तहत 40 या 40 प्रतिशत से अधिक वाले दिव्यांगजनों को जीवन सहायता उपकरण यथा सुनने की मशीन, चश्मा, छड़ी कृत्रिम दांत, व्हील चेयर, स्मार्ट फोन, कृत्रिम हाथ पैर इत्यादि सहायता उपकरण वितरित किए जाएंगे।

 

इस क्रम में जिले के बीकानेर ब्लॉक में वृद्धजन एवं दिव्यांग जनों के चिन्हीकरण के लिए सोमवार और मंगलवार को रवींद्र रंगमंच परिसर और बुधवार को नगर पालिका हॉल देशनोक में एसेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। इसी शृंखला में 3 दिसंबर को डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय छात्रावास में शिविर होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि भारत सरकार की वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं दिव्यांगजनों के लिए एडिप योजना के एसेसमेंट कैंप 26 नवंबर से शुरू हुए। यह शिविर अब तक नोखा, पांचू ,पूगल, खाजूवाला कोलायत , बज्जू खालसा, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर में आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में अब तक 698 पात्र लोगों का चिन्हीकरण कर लिया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: