HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

शहरी सेवा शिविर: केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने देशनोक में आयोजित शिविर का किया अवलोकन

8 months ago
शहरी सेवा शिविर: केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने देशनोक में आयोजित शिविर का किया अवलोकन

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,             बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को देशनोक नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में हो रहे कार्यों का फीडबैक लिया और कहा कि शिविर से जुड़े अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को राहत पहुंचाते हुए उसे समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन के पीछे सरकार की मंशा होती है कि आमजन को अपने जरूरी कार्यों के लिए बेवजह चक्कर नहीं निकालना पड़े। इसे ध्यान रखते हुए अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने अब तक की प्रगति और आगामी कार्यक्रम की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने सेवा पखवाड़े के बारे में बताया और 2 अक्टूबर तक जनसेवा के विभिन्न कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी रवि कुमार मोदी, मोहन सुराणा, मूल चंद जोशी सहित अन्य साथ रहे।

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: