HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

लूट के दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

6 months ago
लूट के दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सात नवंबर को हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ढील ने गुरुवार को बताया कि पंजाब के मुक्तसर शहर निवासी विकास मेहरा और उसके दोस्त सुखचैनसिंह उर्फ दीपू मजहबी सिख को गिरफ्तार किया गया है। विकास उसी दुकान का कर्मचारी है, जिसकी राशि लूट ली गयी थी।

 

उन्हाेंने बताया कि सात नवम्बर को मनन प्लाईवुड एंड हार्डवेयर दुकान के मैनेजर पुरुषोत्तम के दामाद गुरुसिमरन गोयल जब दुकान की दिनभर की बिक्री की राशि स्कूटी से घर लौट रहा था। चैताली एनक्लेव कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनसे बैग छीन लिया उसी दौरान उन्होंने उन्हें बचाने आये युवक सोनू को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इस वारदात की साजिश उक्त दुकान के कर्मचारी विकास ने ही रची थी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: