हैलो बीकानेर न्यूज़। राजस्थान में डीग जिले के कामां डीग मार्ग पर बस स्टैंड के सामने कोल्ड ड्रिंक के एक गोदाम में मंगलवार देर शाम रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट के बाद लगी आग से दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग झुलस गये।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि घायलों में से दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। झुलसे हुए सभी लोगों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अक्षरा (11) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बाकी लोगों को जयपुर भेजा गया, लेकिन जयपुर पहुंचने से पहले ही लक्ष्य (आठ) ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में कोल्ड ड्रिंग एजेंसी संचालक मनमोहन और उनकी पत्नी सरिता (25), भगवान सिंह (37), उनकी पत्नी नीरज, पुत्री साक्षी (15) भी आग की चपेट में आ गये। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रसोई गैस सिलेंडर से ईको गाड़ी की गैस किट में गैस भरी जा रही थी। मनमोहन की गांव में कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है। उसके चचेरे भाई भगवान सिंह की किराना दुकान है। दोनों परिवार गोदाम के ऊपर बने मकान में रहते थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ