HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की जयंती पर तीन दिवसीय समारोह 10, 11 व 12 को होंगे।

8 months ago
कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की जयंती पर तीन दिवसीय समारोह 10, 11 व 12 को होंगे।
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, hellobikaner.com                    बीकानेर। देश के ख्यातनाम साहित्यकार, चिंतक, रंगकर्मी एवं शिक्षाविद् कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की 92वीं जयंती पर प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय ‘सृजन सौरम-हमारे बाऊजी’ समारोह का आयोजन स्थानीय नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में आयोजित किया जाएगा।
समारोह संयोजक वरिष्ठ शायर क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि समारोह के प्रथम दिन 10 अक्टूबर शुक्रवार को सांय 6 बजे कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की चर्चित कविताओं का आठ भारतीय भाषाओं में अनुवाद का वाचन होगा,जो अपने आप में एक नवाचार है। इसी कड़ी में प्रथम दिन कीर्तिशेष रंगा के विराट व्यक्तित्व और कृतित्व पर बतौर मुख्य वक्ता वरिष्ठ आलोचक एवं शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त संक्षिप्त में अपनी बात रखेंगे। संयोजक क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि रंगा की कविताआंे का संस्कृत अनुवाद श्रीमती इला पारीक, मैथली-मगही में डॉ.चंचला पाठक, अंग्रेजी में पुनीत कुमार रंगा,  उर्दू में क़ासिम बीकानेरी, बंगाली में पूर्णिमा मित्रा, राजस्थानी में जुगल किशोर पुरोहित एवं राजस्थानी से हिन्दी में अनुवाद का युवा कवि विप्लव व्यास वाचन करंेगे।एवं सिंधी भाषा में रंगा की कविताओं का अनुवाद पीताम्बर सोनी करंेगें।
सहसंयोजक युवा शिक्षाविद् राजेश रंगा एवं युवा कवि गिरिराज पारीक ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन 11 अक्टूबर शनिवार को सांय 6 बजे कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा को समर्पित काव्य संध्या का आयोजन रखा गया है। इस आयोजन में विशेष तौर से आमंत्रित नगर के तीन पीढ़ी के रचनाकार अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का वाचन करेगे। समारोह के तीसरे दिन 12 अक्टूबर रविवार को प्रातः कीर्तिशेष रंगा की जयंती के अवसर पर पौधारोपण एवं गायों को चारा गुड़ आदि का वितरण किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: