HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर में दुकान में चोरी के बाद धमकी! CCTV में कैद हुए बदमाश, देखें वीडियो

6 days ago
बीकानेर में दुकान में चोरी के बाद धमकी! CCTV में कैद हुए बदमाश, देखें वीडियो

बीकानेर। शहर के तेलीवाड़ा स्थित ट्रेंड्स हब में चोरी और उसके बाद दुकानदार को धमकी देने का मामला सामने आया है। दुकानदार का आरोप है कि वारदात की शिकायत करने के बावजूद उसे कार्रवाई के लिए अलग-अलग थानों के चक्कर काटने पड़े। मामले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक ट्रेंड्स हब में पहुंचे और कथित तौर पर दुकान के गल्ले से 30 हजार रुपये नकद तथा करीब 4 से 5 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार की ओर से इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई।

 

 

आरोप है कि उसी रात दोनों युवक एक बार फिर दुकान पर पहुंचे और दुकानदार साहिल को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बताया जा रहा है कि चोरी और धमकी देने की दोनों घटनाएं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गईं। फुटेज में आरोपियों के चेहरे और मोटरसाइकिल का नंबर भी दिखाई देने की बात कही गई है।

 

शिकायत लेकर दो थानों के चक्कर काटने का आरोप

दुकानदार साहिल के मुताबिक, वह शिकायत लेकर नयाशहर थाने पहुंचा, लेकिन उसे कोतवाली थाने भेज दिया गया। दोनों थानों में शिकायत देने और चक्कर लगाने के बाद नयाशहर पुलिस की ओर से फोन आया। साहिल का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश करने की जिम्मेदारी भी उसी पर डाल दी और रेलवे स्टेशन पर दो-दो लोगों को भेजकर बदमाशों को तलाशने की बात कही। दुकानदार का कहना है कि जब पुलिस को मोटरसाइकिल का नंबर और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवा दिए गए हैं, तो आरोपियों की तलाश की जिम्मेदारी पुलिस की होनी चाहिए।

अब तक शिकायत दर्ज नहीं होने का दावा

दुकानदार के अनुसार, पुलिस की ओर से यह भी कहा गया कि उनके पास आरोपियों की तलाश करने के अलावा भी कई काम हैं। साहिल का दावा है कि घटना के बाद भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई है। फिलहाल, दुकानदार द्वारा लगाए गए आरोपों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: