HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

जिला कलेक्टर साहब जरा इधर भी गौर कीजिये: इस अनाधिकृत कार्य से बीकानेर के ऐतिहासिक धरोहर को हो रहा है खतरा

nims
2 days ago
इस अनाधिकृत कार्य से बीकानेर के ऐतिहासिक धरोहर को हो रहा है खतरा

जिला कलेक्टर साहब जरा इधर भी गौर कीजिये

हैलो बीकानेर न्यूज़। शहर बीकानेर की अनेक खूबसुरतियों में से एक है यहाँ के ऐतिहासिक तालाब, जी हाँ शहर के परकोटे के नजदीक कुछ ऐसे बड़े तालाब है जो इस शहर की सुरन्दरता को चार चाँद लगाते है। उन्ही में से एक तालाब है काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थित संसोलाव तालाब।

इस तालाब में पानी आस पास के क्षेत्र में बने आगोर से आता है लेकिन पिछले कुछ सालों से यह तालाब सूखा पड़ा है क्यूकी जहां से इस तालाब में पानी आता है उसमें से एक आगोर है  नाथ जी का धोरा, इस धोरे पर पिछले काफी सालों से ट्रेक्टर और ट्रॉलियों के द्वरा टूटे मकानों का मलबा गिराया जाता है।

जिससे इस धोरे की आगोर धीरे धीरे खत्म होती जा रही है। यहाँ पर अनाधिकृत ट्रेक्टर और ट्रॉलियों मलबा गिरा गिरा कर सारी आगोर को खत्म कर चुके है। इस धोरे पर लड़के क्रिकेट खेलते है, कुछ लोग यहाँ पतंगबाजी भी करते है। 

यहाँ पर खेलने वाले लड़के आए दिन इन ट्रेक्टर और ट्रॉलियों वालों को यहा मलबा नहीं फेकने को कहते है लेकिन ट्रेक्टर और ट्रॉलियों वाले मानने को तैयार नहीं उलटा ट्रेक्टर और ट्रॉलियों वाले लड़कों से झगड़ा करने लगते है। 

नयाशहर थाने में दी गई आज सूचना 

आज रविवार को जब लड़के यहाँ खेल रहे थे तब अचानक कुछ ट्रेक्टर वालें इस धोरे पर मलबा फेकने आ गए उन्होने मना करने पर भी जब नहीं माने तब नयाशहर थाने इसकी सूचना दी गई। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार थाने से पुलिस कर्मी आए और ट्रेक्टर वाले पर जुर्माना लगा दिया।  आज पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दी गई। जिसमें आगे इस जगह पर मलबा न फेकने और पड़ा हुआ मलबा हटाने के लिए लिखा गया। शिकायत पत्र में यह भी लिखा गया की पुलिस लगातार यहाँ गश्त करती रहे ताकि ट्रेक्टर वालें यहाँ मलबा न गिराये।

यहाँ पर नियमित रूप से खेलने आने वाले लड़कों ने हैलो बीकानेर को बताया की अगर जिला कलेक्टर इस समस्या का स्थाई समाधान निकाल दे तो ये ऐतिहासिक तालाब फिर से पानी से भर सकता है। बस जिला कलेक्टर इस और एक बार गौर कर ले या एक बार निरीक्षण करें ताकि बीकानेर की ऐतिहासिक धरोहर को बचाया जा सके।      

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: