बीकानेर के इस सिंगर का यह गाना पाँच दिनों में पहुंचा एक मिलियन पार, देखें वीडियो




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। मशहूर सिंगर और कंपोज़र मोहम्मद इज़हार का नया गाना ‘क्यों था तू मेरा’ रिलीज़ होते ही वायरल हो गया है। इस गाने को मोहम्मद इज़हार ने खुद गाया और कंपोज़ किया है, जबकि म्यूज़िक डायरेक्टर तुषार के व्यास हैं और गीतकार अभिराज सिंह हैं। गाने के प्रोड्यूसर विवेक गोस्वामी हैं और इसे E.M. Entertainment के बैनर तले पेश किया गया है।
गाने का निर्देशन संजीव शर्मा ने किया है, और इसमें मुख्य कलाकारों में रीतु, अनुराग गुप्ता और तान्या मिश्रा शामिल हैं। गाने में मेकअप का काम TMT by Inaya ने किया है। डीओपी जग्गी हैं और एडिटिंग मोषन एफएक्स ने की है।
गाने को रेड रिबन कंपनी के ज़रिए मुम्बई में रिलीज़ किया गया है, और गाने ने महज़ 5 दिनों में 1 मिलियन से अधिक व्यूज़ हासिल किए हैं, जो इस गाने की लोकप्रियता और मोहम्मद इज़हार की प्रतिभा को दर्शाता है।
मोहम्मद इज़हार का यह गाना उनके कई सफल प्रोजेक्ट्स में से एक है। इससे पहले भी उन्होंने बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर साधना सरगम के साथ एक गाना रिलीज़ हो रखा हैं। इसके अतिरिक्त, इज़हार के कई गाने इंदरजित मदान प्रोडक्शन और सोनिया मदान प्रोडक्शन के तहत भी रिलीज़ हो चुके हैं। मोहम्मद इज़हार के गाने बड़े म्यूज़िक लेबल्स जैसे Zee Music, Ultra Bollywood और Audio Curry से भी जारी किए जा चुके हैं।
मोहम्मद इज़हार, प्रसिद्ध शायर मरहूम अज़ीज़ आज़ाद के पुत्र और मशहूर शायर इर्शाद आज़ाद के पोते हैं, जो उनकी कला और प्रतिभा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ