HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

न्यू ईयर पर इस निजी विमान सेवा कंपनी की सेल, इनके टिकट एक रुपये में होंगे बुक

6 months ago
न्यू ईयर पर इस निजी विमान सेवा कंपनी की सेल, इनके टिकट एक रुपये में होंगे बुक

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, नई दिल्ली। पिछले साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली  निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को न्यू ईयर सेल की घोषणा की जिसमें घरेलू मार्गों पर किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है।

इंडिगो ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह सेल 13 से 16 जनवरी तक जारी रहेगी। इसमें घरेलू मार्गों पर सभी कर एवं शुल्क सहित किराया 1,499 रुपये से शुरू होगा। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर किराया 4,499 रुपये से शुरू होगा। साथ ही चुनिंदा 6ई एडऑन पर 70 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

इस ऑफर के तहत 20 जनवरी से 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। बुकिंग यात्रा से कम से कम सात दिन पहले करानी होगी। इंडिगोस्ट्रेच का किराया चुनिंदा घरेलू मार्गों पर 9,999 रुपये से शुरू होगा।

एयरलाइन ने बताया कि इंडिगो की वेबसाइट, ऐप, व्हाट्सऐप और एआई एसिस्टेंट 6 ईस्काई से सीधे टिकट बुक कराने पर दो साल तक के बच्चों के टिकट एक रुपये में बुक कराये जा सकेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: