HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर: इस कराची परिवार के घर गूँजें धींगा गवर के भजन, पढ़ें न्यूज़

हुआ भव्य आयोजन

2 months ago
इस कराची परिवार के घर गूँजें धींगा गवर के भजन, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

हैलो बीकानेर। बारह गुवाड़ चौक में रविवार को पारंपरिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कराची ओझा परिवार द्वारा “धींगा गवर भजन संध्या” का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।


कार्यक्रम आयोजक नवरत्न ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन बीकानेर की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा हुआ है, जिसे वर्षों से निरंतर निभाया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी कार्य करते हैं।

इस अवसर पर बीकानेर की विभिन्न प्रसिद्ध भजन मंडलियों ने अपने सुरों का जादू बिखेरा। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोकगीतों और माँ गवरजा के मधुर भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ढोलक, हारमोनियम और मंजीरे की थाप पर गूंजते भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भजनों का आनंद लिया और माँ गवरजा से सुख-समृद्धि की कामना की।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी कलाकारों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया। इस सफल आयोजन ने एक बार फिर यह साबित किया कि स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति लोगों में आज भी गहरी आस्था और जुड़ाव बना हुआ है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #धींगा ग़वर
Share: