HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

BSNL की इस सिम ने उड़ा दी दूसरी कंपनियों की नींदें, मात्र एक रुपए मिल रहा जबरदस्त प्लान, पढ़ें न्यूज़

9 months ago
BSNL की इस सिम ने उड़ा दी दूसरी कंपनियों की नींदें, मात्र एक रुपए मिल रहा जबरदस्त प्लान, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। सरकारी कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोबाईल व फाईबर उपभोकओ के लिए विशेष आजादी प्लान लॉंच किया था जिसकी अन्तिम तिथि को उपभोक्ताओ की भारी डिमांड के कारण 31 अगस्त से बढाकर 15 सितम्बर 2025 कर दी गयी है।

यह जानकारी देते हुए बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक ओ.पी खत्री ने बताया कि यह स्कीम मात्र एक रुपये मे उपभोक्ताओ के लिए उपलब्ध करवायी जा रही है इसमे उपभोकओ को फ्री सिम, दैनिक 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कालिंग और प्रतिदिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिल रही है।

सरकारी दूरंसचार कम्पनी BSNL ने हॉल ही मे स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4 जी मोबाईल सेवा की शुरुआत की है जिसमे उपभोक्ताओ को पहले से बेहतर इंटरनेट स्पीड मिल रही है। खत्री ने बताया कि उपभोक्ताओ के रुझान को देखते हुए अवकाश के दिन भी समस्त उपभोक्ता सेवा केन्द्र बीकानेर मे खुले रहेगे।

फाईबर FTTH उपभोकओ के लिए भी विशेष प्लान

ओ.पी खत्री महाप्रबन्धक बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र ने बताया कि BSNL ने आजादी प्लान के तहत फाईबर उपभोकओ के लिए भी आकर्षक स्कीम लागू की है जोकि 30 सितम्बर तक मान्य है इसके लिए पहले महीने की फ्री सेवा के बाद उपभोकओ को 499 वाला फाईबर बेसिक प्लान एवं 499 वाला फाईबर नियो प्लान, अगले मीन महीनो तक मात्र 399 रु मासिक दर पर मिलेगा।

इन सेवाओ का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता कचहरी परिसर स्थित BSNL के उपभोक्ता सेवा केन्द्र व रिटेलरो से सम्पर्क कर लाभ उठा सकते है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hellobikaner #bikaner news #hellobikaner news #BSNL #BSNL News
Share: