HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर के इस इंस्टीट्यूट ने दिया अपने दूसरे ही साल में सिटी टॉपर, पढ़ें न्यूज़  

3 months ago
बीकानेर के इस इंस्टीट्यूट ने दिया अपने दूसरे ही साल में सिटी टॉपर, पढ़ें न्यूज़  

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,बीकानेर। हाल ही में जारी JEE Mains के पहले सेशन के परिणामों में एलन बीकानेर ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। एलन बीकानेर के अकादमिक हेड पवन कुमार कसवां ने बताया कि मुकुल कुमार ने 99.86 पर्सेंटाइल के साथ सिटी टॉपर बनने का खिताब अपने नाम किया है।

मुकुल के साथ-साथ कुश बिश्नोई ने 99.84 पर्सेंटाइल के साथ बीकानेर में तीसरा टॉपर बन कर और फिजिक्स जैसे जटिल विषय में 99.96 पर्सेंटाइल हासिल कर पूरे बीकानेर का नाम रोशन किया है। कसवां ने बताया कि शीर्ष 5 सिटी टॉपर में एलन बीकानेर से 4 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है।

बीकानेर शहर के चौथे और पांचवें टॉपर बन कर योगेश और युवराज ने क्रमशः 99.76 पर्सेंटाइल एवं 99.75 पर्सेंटाइल के साथ सफलता हासिल की है। Jee Mains के इस सत्र में एलन बीकानेर से लगभग 120 विद्यार्थियों ने JEE Advanced के लिए क्वालीफाई किया है। ड्रापर बैच के रुद्र प्रताप प्रजापत ने 99.40 पर्सेंटाइल हासिल किए है तथा एलन से ही नीट की तैयारी कर रहे छात्र नींव भूरा ने JEE में भी अपनी कुशलता सिद्ध करते हुए फिजिक्स एवं केमेस्ट्री में संयुक्त रूप से 99 पर्सेंटाइल अर्जित किए है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: