चोरों ने 35 महंगे मोबाइल किए पार, सीसीटीवी में दो युवक कैद, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। जिले के खाजूवाला कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खाजूवाला के सहू मार्केट स्थित भावना टेलिकॉम एंड रिपेयरिंग की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 5 लाख रुपये मूल्य के 35 महंगे मोबाइल समेटकर फरार हो गए।
बुधवार सुबह जब दुकान मालिक प्रेमपाल सोखल दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा मिला। महंगे मोबाइल के खाली डिब्बे देखकर वे सन्न रह गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर एएसआई श्रवण कुमार, हेड कांस्टेबल धारासिंह मीणा और खींयाराम मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया।सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात के दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले रैकी की और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।

लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से कस्बेवासियों में आक्रोश है। सीओ अमरजीत चावला ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही अज्ञात चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ