



हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। बिजली कंपनी के अनुसार जीएसएस /फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई आदि जो अत्यावश्यक है, के दौरान शुक्रवार 13 फरवरी को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निम्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस, राजविलास कॉलोनी का क्षेत्र।
दोपहर 03:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक
एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय फीडर न 5 का क्षेत्र।
प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर, हसन पार्षद वाला डी.टी.आर का क्षेत्र।
प्रातः 10:50 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
ठाकर फर्नीचर डीटीआर के पास, सेखों का मोहल्ला के पास, रोशनी घर चौराहा के पास, आदि का क्षेत्र।
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
दैनिक भास्कर के बाहर, केसर देसर चौक, नोबल पब्लिक स्कूल के पास, सेंट पब्लिक स्कूल के पास का क्षेत्र।
प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे तक
करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर न 6 का क्षेत्र।
विद्युत सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को जनसुनवाई
बीकानेर। शहर के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधी समस्याओं के मौके पर निस्तारण करने के लिए बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) की ओर से 13 फरवरी शुक्रवार को जन सुनवाई होगी। बीकानेर में पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल के ग्राहक सेवा केंद्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। यथा संभव शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। मौके पर निस्तारण संभव नहीं होगा तो शिकायतों के सम्बंध में संभावित तिथि शिकायतकर्ता को बताई जाएगी।
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर। बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है। बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि 14 फरवरी शनिवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ