HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर: दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवरात गायब, पढ़ें न्यूज़

नयाशहर थाना क्षेत्र

1 month ago
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी,  लाखों के जेवरात गायब, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

हैलो बीकानेर। बीकानेर में आपराधिक घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना के जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है।

जस्सूसर गेट 15 नम्बर स्कूल के सामने वाली गली निवासी भीमराज सेवग पुत्र श्रवण कुमार सेवग (बरसलपुर वाले) ने नयाशहर थाने में परिवाद दिया है कि उसका मकान जर्जर अवस्था में था इसलिए वह दूसरे मकान में किराए पर रहने लगा। इसी दरम्यान जब अपने पुराने मकान को देखने उसके पिता श्रवण कुमार गए तो पता चला कि उनके घर का मुख्य दरवाजा उखड़ा हुआ है और अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

जब घर के अंदर गए तो अटैची वगैरह सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। भीमराज ने बताया कि चोरी 19 अप्रेल 2026 को दोपहर 1 बजे उसके पिता घर को बंद करके गए थे और शाम को जब वापस छह बजे पहुंचे तो ताले टूटे मिले। इसलिए चोरी का जो समय है वह दोपहर सवा एक बजे से शाम छह बजे तक का बताया जा रहा है।

परिवाद में बताया कि कमरे के अंदर चाँदी की गिलास, कटोरी, प्लेट, अंगूठी, पायल की जोड़ी, ठाकुरजी के दो सोने के हार, सोने की एक चैन, सोने की अंगूठी आदि जेवरात रखे हुए थे जो चोरी हो गए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

 
 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: