HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

विश्व पर्यावरण परिषद का तीसरा पर्यावरण नागरिक पुरस्कार समारोह हुआ संपन्न

4 months ago
विश्व पर्यावरण परिषद का तीसरा पर्यावरण नागरिक पुरस्कार समारोह हुआ संपन्न

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,       नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण परिषद (WEC) द्वारा आयोजित तीसरा पर्यावरण नागरिक पुरस्कार का आयोजन 25 जनवरी 2026 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), में अत्यंत गरिमामय और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें देश-विदेश से आए पर्यावरणविदों, नीति निर्माताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, युवा प्रतिनिधियों, मीडिया तथा कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज जी द्वारा भेजी गई टीम ने दीप प्रज्वलन के मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम को आध्यात्मिक और भव्य स्वरूप प्रदान किया, जिससे पूरा आयोजन और भी गरिमामय बन गया। वहीं विशिष्ट अतिथियों में तारा नाथ अधिकारी (मंत्री – आर्थिक, नेपाल दूतावास), ओ.पी. राजपुरोहित (आईबीएस(आर), दूरदर्शन, नई दिल्ली), डॉ मन्नू सिंह तोमर (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय नमो संघ), महामंडलेश्वर 1008 दिशा जी महाराज, महामंडलेश्वर 1008 अनंता जी महाराज प्रयागराज, तथा गौरव तिवारी, ममता सिंह चीफ एडिटर सक्रिय भारत न्यूज़ शामिल रहे। WEC बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से प्रो. गणेश चन्ना (संस्थापक एवं अध्यक्ष), डॉ. श्रीकांत मेरगुना (सचिव) और अनमोल शर्मा (कार्यकारी सदस्य), आदित्य चन्ना, राहुल गरदास, चंद्रकांत यादवाड ने आयोजन का नेतृत्व किया और संस्था की पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी दूरदर्शी पहल पर प्रकाश डाला।

 

विशिष्ट पुरस्कारों से किया गया सम्मान समारोह में पर्यावरण, सतत विकास, शिक्षा, नीति, मीडिया, नवाचार और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। पर्यावरण भूषण पुरस्कार से डॉ. विजय कुमार शाह को सम्मानित किया गया। पर्यावरण श्री पुरस्कार : परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज एवं सोनम वांगचुक लेपचा को प्रदान किया गया।
ग्लोबल एनवायरनमेंटल लीडर अवॉर्ड : डॉ. शोभा सोंधिया और बिंदु एन. एस. को मिला।
कॉर्पोरेट एनवायरनमेंटल एक्सीलेंस अवॉर्ड
कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड,
अनिल राजू मिर्चंदानी (एयरमार्क इंक.)
और टर्बो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त सस्टेनेबिलिटी बिजनेस एक्सीलेंस, ग्रीन एजुकेशन एंड अवेयरनेस, सस्टेनेबिलिटी इनोवेटर, इको-गार्डियन, पब्लिक पॉलिसी इम्पैक्ट, ग्रीन यूथ आइकन, ग्रीन रिपब्लिक और CPR हीरो जैसी अनेक श्रेणियों में कुल मिलाकर दर्जनों व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
स्वयंसेवकों, मीडिया और सहयोगियों की अहम भूमिका
कार्यक्रम की सफलता में स्वयंसेवकों, आयोजन टीम, मीडिया पार्टनर्स और सभी सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मीडिया सहयोग में अनमोल टाइम्स न्यूज़, चेतन एडवरटाइजिंग, सत्यजय न्यूज़ और कल्कि न्यूज़ ने आयोजन को व्यापक कवरेज प्रदान किया।
पर्यावरण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश
अपने संबोधन में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और सामाजिक जिम्मेदारी पर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रो. गणेश चन्ना ने कहा कि WEC का उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरणा पैदा करना है।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और भविष्य में और अधिक प्रभावी पर्यावरणीय पहलों के संकल्प के साथ हुआ। तीसरा पर्यावरण नागरिक पुरस्कार समारोह पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: