HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बिहार की जनता ने विकास की राजनीति को स्वीकारा : महावीर रांका

6 months ago
बिहार की जनता ने विकास की राजनीति को स्वीकारा : महावीर रांका

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचण्ड विजय पर बीकानेर में भी जश्न मनाया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाजपा ध्वज लहराते हुए मिठाइयां वितरित की और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति, प्रो एक्टिव गवर्मेंट और डबल इंजन की सरकार को बिहार की जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर आशीर्वाद दिया है। महावीर रांका ने कहा कि विकास के रोडमैप ने बिहार की धरती पर जंगलराज को नो एंट्री का स्पष्ट संदेश दे दिया है।

भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि कार्यालय में जश्न के दौरान युधिष्ठसिंह सिंह भाटी, चंद्रेश हर्ष, शंकर सिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, रमेश सैनी, शंभु गहलोत, आदर्श शर्मा, अंकित तंवर, पंकज गहलोत, नरपतसिंह उदासर, घनश्याम उपाध्याय, नवरत्न सिसोदिया, राजेन्द्र सिंह चौहान, शक्ति सिंह, रमेश भाटी, गौरीशंकर देवड़ा, प्रणव भोजक, आनन्द अग्रवाल, लक्की पंवार, दाऊलाल छंगाणी आदि उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: