HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

Issue: पुरानी आबादी में पिछले पांच दिनों से लगातार बिजली हो रही गुल, आमजन में रोष

2 months ago
पुरानी आबादी में पिछले पांच दिनों से लगातार बिजली हो रही गुल, आमजन में रोष

Issue

Hello Bikaner, श्रीगंगानगर। आज दिनांक 02.07.2026 बृहस्पतिवार को वार्ड नं. 8 के पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में बिजली विभाग मेन कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया। पार्षद बंटी वाल्मीकि ने अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन सौंपा जिसमें पार्षद बंटी वाल्मीकि ने बताया कि पिछले 6-7 दिनों से लगातार पुरानी आबादी के वार्ड नं. 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 सहित पुरानी आबादी में रात को बिजली गुल हो जाती है तथा बार बार बिजली बंद होती है। इस क्षेत्र में ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग रहते है।

लोग रात रात भर जागकर काटते है। इससे आमजन व बच्चों का बूरा हाल हो जाता है तथा वार्डवासी इससे काफी परेशान है। वार्ड नं. 8 में बिजली का ओवरलोड है तथा 3-4 नये ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। विभाग को बार बार अवगत करवाया गया है परन्तु विभाग जानबूझकर अनदेखा कर रहा है। बंटी वाल्मीकि ने कहा कि अगर रविवार तक उक्त समस्या का समाधान नहीं होता है तो सोमवार को मेन बिजली विभाग करणी मार्ग अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: