बारिश से पहले मिली सफलता: कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई
दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, सौन्दर्यकरण से निखरेगा कोडमदेसर मंदिर परिसर
बारिश से पहले मिली सफलता
हैलो बीकानेर न्यूज़, बीकानेर। आस्था और श्रद्धा के साथ कोडमदेसर में चलाए गए तालाब जीर्णोद्धार अभियान को 90 प्रतिशत सफलता मिल चुकी है। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि भक्तों की मेहनत और भैरुनाथ बाबा की कृपा से मानसून से पहले तालाब जीर्णोद्धार का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।
भाटी ने बताया कि भक्तों के सहयोग से तालाब की पूर्णत: सफाई के बाद तालाब की दीवारों के सपोटर निर्माण का कार्य भी छपाई के साथ पूर्ण हो गया है। खास बात यह है कि तीन दिन पहले प्री-मानसून की बारिश से तालाब में पानी भी आ गया है और तालाब में पानी आने से एक दिन पहले ही सपोटर का कार्य पूरा हुआ था।
पहले

शेष 10 प्रतिशत कार्य जिसमें दीवार पर छपाई का कार्य जो कि मचान-अडान की सहायता से पूर्ण होगा एवं गऊघाट के पास निर्माण कार्य है जो कि जल्द पूर्ण हो जाएगा। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने बताया कि अब दूसरे चरण में तालाब सौन्दर्यकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
अब

इसके तहत गार्डन, फव्वारे, झूले, लाइटिंग, पिलर, द्वार आदि सौन्दर्यकरण के कार्य करवाए जाएंगे। सैकड़ों वर्षांे से आस्था के केन्द्र कोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के इस परिसर का संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। किराड़ू ने सोसायटी टीम सदस्यों, भैरुनाथ बाबा के भक्तों व महिला शक्ति का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने तन-मन-धन से इस पुनीत कार्य में सहयोग किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ