पुष्करणा एकेडमी बीकानेर और लटियाल क्लब फलोदी के बीच दूधिया रोशनी में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में चल रहे पुष्करणा चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए।
आज के पहले मैच के दौरान आई ए एस देवाराम सैनी कृषि विश्वविद्यालय के कुल सचिव , दीपक शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पंडित बजरंग छंगाणी (भूत महाराज), युवा काँग्रेस नेता अनिल कल्ला, कथा वाचक व इस प्रतियोगतिया के संरक्षक महेंद्र व्यास, नवरत्न व्यास, किसन लाल ओझा सहित समाज के अन्य गणमान्य अथितियों ने किया।
पहला सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला लटियाल क्लब फलोदी और टीडेचा इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते लटियाल क्लब ने 15 ओवर में 142 रन आठ विकेट खोकर बनाए। इसके जवाब में टीडेचा इलेवन ने 15 ओवर में 115 रन ही 8 विकेट खोकर बनाए। इस प्रकार लटियाल क्लब 27 रनों से मैच जीतकर फ़ाइनल मुक़ाबले में प्रवेश कर लिया। इस मैच का इस मैच में मैंन ऑफ द मैच मनोज व्यास को दिया गया।

प्रतियोगिता के दौरान अथितियों का मोमेंटों और माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। देवाराम सैनी ने कहा की सामाजिक स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए जिससे बच्चों का होसला बढ़ता रहता है। दीपक शर्मा ने कहा की क्रिकेट के साथ-अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं भी समय समय पर आयोजित होनी चाहिए पुष्करणा।
अनिल कल्ला ने कहा यह आयोजन काफी सालों से हो रहा है इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अन्य जिलों से भी पुष्करणा समाज के खिलाड़ी खेलने आते है जिससे समाज में एकता बनी रहती है। बजरंग छंगाणी ने कहा की इस आयोजन की चर्चा पूरे भारत में रहने वाले समाज के लोगों के बीच होती रहती है यह समाज के लिए अच्छी बात है। महेंद्र व्यास ने कहा की इस आयोजन के संरक्षक होने के नाते मेरा यह प्रयास रहेगा की इस प्रतियोगिता को आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर कारवाई जाये जिससे समाज और आगे बढ़े।

दूसरा सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला पुष्करणा एकेडमी बीकानेर और चित्तौड़ इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चित्तौड़ इलेवन ने 15 ओवर में 98 रन 10 विकेट खोकर बनाए। इसके जवाब में पुष्करणा एकेडमी ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 99 रन बनाकर मैच जीता और फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में मेन ऑफ द मैच शंकर ओझा को दिया गया।
आयोजकों ने बताया की फ़ाइनल मुक़ाबला दूधिया रोशनी (नाइट) में पुष्करणा एकेडमी (बीकानेर) और लटियाल क्लब (फलोदी) के बीच 10 जनवरी को स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में खेला जाएगा। पूर्व पार्षद दुर्गादास छंगाणी ने सबका आभार प्रकट किया और संचालन किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ