HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर निकाय चुनाव 2026: नामी चेहरों की दावेदारी से माहौल गरमाया, एक ने भरा नामांकन, लिस्ट का इंतज़ार , पढ़ें न्यूज़

2 weeks ago
नामी चेहरों की दावेदारी से माहौल गरमाया, एक ने भरा नामांकन, लिस्ट का इंतज़ार ,  पढ़ें न्यूज़

बीकानेर निकाय चुनाव 2026

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तो तैयारियां कर ली है लेकिन राजनीति पार्टियों में माहौल गरम हो गया है। जैसे जैसे लिस्ट जारी होने का दिन नजदीक आ रहा है उम्मीदवाओं की धड़कनें तेज हो रही है। भाजपा और काँग्रेस के नेताओं के पास काफी भीड़ पहुँच रही है। 

हालांकि पार्टियों सूत्रों से खबर यह है की अभी तक दावेदारी आ रही है। इसलिए लिस्ट जारी करने में देरी हो रही है। वैसे आज से नामांकन दाखिल होने शुरू हो गए है। खबर लिखे जाने तक आज वार्ड 28 से पुष्पा देवी सेठीया ने काँग्रेस से नामांकन दाखिल किया है। लेकिन अभी तक आधिकारिक लिस्ट जारी किसी भी पार्टी ने जारी नहीं की है। सूत्रों की माने तो लिस्ट  कभी भी जारी हो सकती है।

दूसरी तरह बीकानेर के नामचीन चेहरों की दावेदारी ने चुनाव का माहौल गरम कर दिया है। पूर्व केबिनेट मंत्री के भतीजे महेंद्र कल्ला का नाम दावेदारी से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया में काफी पोस्ट उनका फोटो लगाकर वायरल हो रही है। वार्ड 73 से महेंद्र कल्ला की दावेदारी की चर्चा हो रही है उसी वार्ड से भाजपा के नेता दीपक पारीक का नाम भी दाववेदारी करने के लिए सामने आ रहा है।

वार्ड 73 से युवा कॉंग्रेस नेता आनंद जोशी, शिव कुमार ओझा और पूर्व पार्षद पति ताहिर ने भी कॉंग्रेस से दावेदारी की हुई है। वही आनंद पुरोहित और शिव पांडिया ने भाजपा से दावेदारी की है, राकेश श्रीमाली ने आरएलपी से दावेदारी जताई है।  

उधर सोशल मीडिया पर पूर्व यूआईटी चेयरमेन महावीर रांका का नाम भी दावेदारी करने से जोड़ा जा रहा है रांका को वार्ड 12 और वार्ड 75 से दावेदारी करने की बात सामने आई है। उधर भाजपा के सुरेन्द्र सिंह शेखावत का नाम भी पार्षद दावेदारी से जोड़ा जा रहा है।

वार्ड 58 की चर्चा भी काफी हो रही है यहाँ से भी काफी दावेदार मैदान में उतरने की बात सामने आ रही है। दोनों ही पार्टियों ने इस वार्ड के लिए विशेष योजना बनाई है। देखना यह है की यहाँ से काँग्रेस के सबसे चर्चित चेहरे दुर्गादास छंगानी को वापस मैदान में उतारा जाता है या किसी और को मौका दिया जाएगा ये तो लिस्ट आने पर पता चलेगा, भाजपा के लिए भी यहाँ से काफी नाम सामने आ रहे है। 

चर्चित चेहरो की बात करें तो जानकारी के अनुसार मोहन सुराना अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग कर रहे है। बात कॉंग्रेस की करे तो मकसूद अहमद, बाबू जयशंकर, संजय आचार्य, अरुण व्यास, जावेद पड़िहार, दिलीप बाँठीया व आनंद सिंह सोडा का नाम भी दावेदारी से जोड़ा जा रह है।

हालांकि ये सब अटकलें मानी जा रही है अंतिम फैसला तो फ़ाइनल लिस्ट आने पर ही होगा।        

      

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: