HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

T20 World Cup 2026 : को लेकर आई बड़ी खबर, जाने कब और कहाँ होगा मैच

6 months ago
T20 World Cup 2026 : को लेकर आई बड़ी खबर, जाने कब और कहाँ होगा मैच

नई  दिल्ली। भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए आईसीसी ने अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को भारत के पांच वेन्यू के तौर पर तय किया है। कैंडी और कोलंबो श्रींलका के तीन में से दो वेन्यू होंगे जबकि एक अन्य वेन्यू अभी तय नहीं किया गया है। यह टूर्नामेंट संभावित तौर पर 7 फरवरी से शुरू होगा जबकि इसका फ़ाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जा सकता है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब तीन महीनों का समय बचा है और आईसीसी अगले हफ़्ते तक इसका कार्यक्रम जारी कर सकता है।


बीसीसीआई और पीसीबी के बीच पहले से तय समझौते के आधार पर पाकिस्तान अभी सभी मुक़ाबले श्रीलंका में खेलेगा। अगर पाकिस्तान फ़ाइनल में पहुंचता है तो फ़ाइनल श्रीलंका में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप पिछले संस्करण की तर्ज पर ही खेला जाएगा और सभी टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा, जिसमें हर टीम अपने ग्रुप की हर दूसरी टीम के ख़िलाफ़ एक मुक़ाबला खेलेगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी जिसमें टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा। सुपर-8 में दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफ़ाइनल में प्रवेश करेंगी और दोनों सेमीफ़ाइनल के विजेता फ़ाइनल खेलेंगे।


मेज़बान भारत और श्रीलंका के अलावा टी20 विश्व कप 2024 की शीर्ष सात टीमों को आगामी विश्व कप के लिए स्वत: प्रवेश मिला है। यह टीमें अफग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज हैं। जबकि न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड को उनकी टी20 रैंकिंग के आधार पर प्रवेश मिला है। कनाडा ने अमेरिका क्वालिफ़ायर के ज़रिए प्रवेश पाया है। पहली बार टी20 विश्व कप में प्रवेश पाने वाली इटली और नीदरलैंड्स ने यूरोप की पांच टीमों वाले टूर्नामेंट के जरिए प्रवेश किया है। वहीं नामीबिया और ज़िम्बाब्वे ने आठ टीमों वाले अफ़्रीका क्वालिफ़ायर के जरिए प्रवेश किया है। जबकि नेपाल, ओमान और यूएई ने एशिया ईएपी राउंड के जरिए प्रवेश पाया है। भारत टी20 विश्व कप का गतविजेता है, उन्होंने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को ख़िताबी भिड़ंत में हराया था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #rajasthan news #hellobikaner #bikaner hindi news #all india news today #all of news #bikaner all news #bikaner all time news #bikaner leterst news #bikaner letest new #bikaner news today #district news #hellobikaner all of news #hellobikaner hindi news #India News #india news today #latest india news #news today rajsthan #rajasthan news today #rajasthna news today #today india news #today news hellobikener #t20 world cup
Share: