HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

144 रनों की तूफानी पारी खेल सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत को चौंकाया, देखें वीडियो

6 months ago
144 रनों की तूफानी पारी खेल सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत को चौंकाया, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़, www.hellobikaner.com, स्पोर्ट्स डेस्क आई पी एल में राजस्थान रॉयल की टीम में खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने भारत ए की टीम में सलामी बल्लेबाजी करते हुए 144 रन की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत भारत ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 148 रन के बड़े अंतर से पीट दिया।

भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 297 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में यूएई की टीम सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। वैभव को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

यूएई की तरफ से शोएब खान ने सर्वाधिक 63 रन बनाये जबकि भारत ए की तरफ से गुरजपनीत सिंह ने 18 रन देकर तीन विकेट और हर्ष दुबे ने 12 रन पर दो विकेट लिए।

प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यवंशी ने मात्र 42 गेंदों में 11 चौके और 15 छक्के उड़ाते हुए 144 रन ठोके। उन्होंने नमन धीर (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 163 रन की बड़ी साझेदारी की। सूर्यवंशी 13वें ओवर में जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 195 रन पहुंच चुका था।

कप्तान जितेश शर्मा ने 32 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के उड़ाते हुए नाबाद 83 रन बनाये जिससे भारत 20 ओवर की समाप्ति तक 297 रन पर पहुंच गया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #cricket #cricket news #news #Suryavanshi news #Vaibhav Suryavanshi #Vaibhav Suryavanshi news #सूर्यवंशी
Share: