HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर: सुनील की गणितीय पुस्तक 'ग्रुप थ्योरी' का दिल्ली विश्वविद्यालय में भव्य विमोचन

यह पुस्तक पुस्तक फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, कनाडा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी

2 months ago
सुनील की गणितीय पुस्तक 'ग्रुप थ्योरी' का दिल्ली विश्वविद्यालय में भव्य विमोचन

बीकानेर


हैलो बीकानेर। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रांगण में एक गरिमामय शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बीकानेर के प्रतिभावान छात्र सुनील कुमावत द्वारा रचित पुस्तक "ग्रुप थ्योरी: अंतर्ज्ञान से अमूर्तन की यात्रा" का विधिवत विमोचन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रवि टोटेजा और प्रोफेसर सरिता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई। उपस्थित प्रोफेसरों ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रंथ गणित के जटिल विषय ‘ग्रुप थ्योरी’ को अत्यंत सरल, सुबोध और व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करता है, जो शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अपने संबोधन में लेखक सुनील कुमावत ने बताया कि इस पुस्तक के लेखन का मुख्य उद्देश्य गणित के अमूर्त सिद्धांतों को अधिकाधिक विद्यार्थियों के लिए सुलभ, व्यावहारिक और रुचिकर बनाना है, ताकि विद्यार्थी बिना भय के विषय को समझ सकें।

विशेष उल्लेखनीय है कि यह पुस्तक फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, कनाडा तथा भारत सहित कई देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है और इसकी प्रतियां बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। साथ ही, यह पुस्तक अब अमेजन पर भी उपलब्ध है, जिससे वैश्विक स्तर पर पाठकों के लिए इसकी पहुँच और अधिक सुलभ हो गई है। कार्यक्रम का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि का हिस्सा बनने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #दिल्ली विश्वविद्यालय #ग्रुप थ्योरी
Share: