HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर रेलवे-स्टेशन से हटाई जा रही पूर्व विधायक व्यास की प्रतिमा, पढ़ें न्यूज़

8 months ago
बीकानेर रेलवे-स्टेशन से हटाई जा रही पूर्व विधायक व्यास की प्रतिमा, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                      बीकानेर।  बीकानेर रेलवे स्टेशन पर लगी पूर्व विधायक मुरलीधर व्यास की मूर्ति को हटाया जा रहा है। सोमवार को कुछ लोगों ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर उसके एक तरफ के बोल्ट खोल दिए। जेसीबी से लोहे की चेन प्रतिमा के गले में भी डाल दी। यह देख व्यास के परिजन को सूचना दी गई। इस मामले में रेल अधिकारियों का कहना है कि मूर्ति हटाने की परमिशन नहीं ली गई है। जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे 4-5 लोगों की टीम जेसीबी के साथ रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर पहुंची। मुरलीधर व्यास की मूर्ति के गले में चेन डाली। कुछ मजदूरों ने मूर्ति के नीचे लगे नट-बोल्ट खोलने शुरू कर दिए। मूर्ति के नीचे लगे स्ट्रक्चर को तोड़ा गया।

सूचना मिलने के बाद व्यास परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। समर्थकों की भीड़ भी जुटी। मूर्ति हटाने का विरोध शुरू हो गया। विरोध को देखते हुए काम करने वाले वहां से चले गए। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मूर्ति हटाने का वर्क ऑर्डर नहीं है। माना जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण काम को देखते हुए मूर्ति को अन्यत्र शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही थी। इससे पहले परिजन-प्रशासन को सूचना नहीं दी गई। इसी कारण रेलवे अधिकारी जिम्मेदारी लेने से बचते रहे।

व्यास के पोत्र संतोष कुमार व्यास, पोत्र बसंत कुमार व्यास, पोत्र अनिल कुमार व्यास, पोत्र नितेश व्यास, पड़पोत्र विकास व्यास, पड़पोत्र योगेश व्यास,  वेद व्यास, भँवर पुरोहित, दिलीप जोशी, सुरेंद्र व्यास, राजेश आचार्य और अन्य जन मौजूद रहे।

दो बार विधायक रहे थे व्यास

बीकानेर में वर्ष 1957 से 1967 तक मुरलीधर व्यास बीकानेर के 2 बार विधायक रहे। समाजवादी नेता रहे नारायण दास रंगा ने बताया- मूर्ति को लगाने के लिए बाबू जयप्रकाश नारायण जैसे नेता बीकानेर आए थे। मुरलीधर व्यास के नाम से बीकानेर में एक कॉलोनी भी विकसित हुई।उन्हें जन नेता का दर्जा मिला। विकास के लिए अगर मूर्ति को हटाना है तो इसे रेलवे अपने अधिकार क्षेत्र में ले और वापस यहीं पर लगाने का काम करे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #rajasthan news #hellobikaner #bikaner hindi news #all india news today #all of news #bikaner all news #bikaner all time news #bikaner leterst news #bikaner letest new #bikaner news today #district news #hellobikaner all of news #hellobikaner hindi news #India News #india news today #latest india news #news today rajsthan #rajasthan news today #rajasthna news today #today india news #today news hellobikener
Share: