



हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,बीकानेर। वार्ड नंबर 77 बड़ी गुवाड़ स्थित रूपा मंडली द्वारा बाबा भेरुनाथ कोडमदेसर महाराज की विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य ज्योत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रूपा मंडली के नारायण जादुसंगत ने बाबा भेरुनाथ का विशेष श्रृंगार किया।
कार्यक्रम में रूपा मंडली द्वारा बाबा भेरुनाथ के भजनों का आयोजन देर रात तक चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा व उत्साह से भाग लिया। भजन गायक राजु, गणेश, नरेंद्र, रवि, लखन, श्रीकांत, पवन, साहिल, अजय, गौतम, पंकज, अमित, कमल, कालू, अशोक, यश, अरविंद, वरुण, महावीर, सिमू, लोकेश, हिमांशु सहित अनेक भक्तों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ