HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

संपत्ति विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुत्र गिरफ्तार

5 months ago
संपत्ति विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुत्र गिरफ्तार

श्रीगंगानगर।  राजस्थान में चुरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने सोमवार को बताया कि गाजुवास गांव निवासी पवन जाट (31 ) को अपने पिता प्रताप सिंह (55 वर्ष) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में प्रताप सिंह के छोटे बेटे अनिल कुमार जाट ने तारानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी।

 

 

अनिल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई पवन और भाभी उर्मिला उसके माता-पिता और खुद उसके साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर अक्सर झगड़ा करते थे। इस विवाद के कारण अनिल अपनी मां के साथ तारानगर में अलग रहने लगा था। अनिल ने बताया कि 25 दिसम्बर की रात करीब आठ बजे पवन और उर्मिला ने उसके पिता प्रतापसिंह के साथ जमकर झगड़ा किया और मारपीट की जिससे उनकी मौत हो गयी।

 


यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रतापसिंह के शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत का कारण सिर और शरीर पर लगी गंभीर चोटें बताई गईं। थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई ने गहन अनुसंधान के बाद आज पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उर्मिला के बारे में अभी जांच-पड़ताल चल रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: