HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

गौड़, रंगा व कादरी का एकल काव्य पाठ-सम्मान समारोह 27 को 

8 months ago
गौड़, रंगा व कादरी का एकल काव्य पाठ-सम्मान समारोह 27 को 
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  नगर के हिंदी एवं राजस्थानी भाषा के कीर्तिशेष वरिष्ठ साहित्यकार नरपत सिंह सांखला की पावन स्मृति में स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला स्मृति संस्थान द्वारा त्रैमासिक त्रिभाषा एकल काव्य पाठ श्रृंखला के क्रम में नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के रचनाकारों का एकल काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।
संस्थान सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ शाइर कहानीकार कासिम बीकानेरी ने बताया कि त्रिभाषा एकल काव्य पाठ व सम्मान समारोह की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा करेंगे।
संस्थान के संस्थापक एवं कार्यक्रम समन्वयक संजय सांखला ने बताया कि त्रिभाषा एकल काव्य पाठ व सम्मान समारोह की पांचवी कड़ी के तहत हिंदी कवि के तौर पर वरिष्ठ कवयित्री मोनिका गौड़, वरिष्ठ उर्दू शाइर जिया उल हसन कादरी, राजस्थानी के युवा कवि पुनीत कुमार रंगा का एकल काव्य पाठ दिनांक 27 सितम्बर, 2025 शनिवार को शाम 6 बजे रानी बाजार सर्किल के पास स्थित सांखला साहित्य सदन में आयोजित किया जाएगा। साथ ही संस्थान द्वारा तीनों रचनाकारों को स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला स्मृति साहित्य सम्मान अर्पित किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: