जयपुर। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) की राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के युवा प्रतिभावान छह खिलाड़ियों का राजकोट, नाडियाड, पुड्डुचेरी में आगामी 11 मई से आयोजित होने वाले अंडर हाई परफॉरमेंस प्रशिक्षण शिविर (सेंटर ऑफ़ एक्सीलेन्स ) के लिए चयन किया गया है।
राजस्थान क्रिकेट अकादमी (आरसीए) के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसके लिए खिलाड़ी प्रखर शर्मा , रजत बघेल, जतिन सैनी, नावेद खान, अभिषेक, हनी प्रताप सिंह को बीसीसीआई की ऑल इंडिया जूनियर चयन कमेटी ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले अंडर हाई परफॉरमेंस प्रशिक्षण शिविर (सेंटर ऑफ़ एक्सीलेन्स) के लिए चयन किया गया है।
इनमें प्रखर शर्मा, रजत बघेल एवं अभिषेक को राजकोट तथा जतिन सैनी एवं हनी प्रताप सिंह को नाडियाड जबकि नावेद खान को पॉन्डिचेरी के लिए चुना गया है। ये प्रशिक्षण आगामी 11 मई से छह जून तक आयोजित होंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ