HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

श्री नवाह्न परायण पाठ का आयोजन 13 से 21 दिसम्बर तक, पढ़ें न्यूज़

6 months ago
श्री नवाह्न परायण पाठ का आयोजन 13 से 21 दिसम्बर तक, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। मानस प्रसार समिति लखोटिया चौक के बैनर तले 13 से 21 दिसम्बर तक स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्याग में श्री नवाह्न परायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन रविवार को कथा स्थल पर श्रीधरजी महाराज,सरजूदास जी महाराज,श्याम सुंदर महाराज,जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा के कर कमलों से हुआ।

समिति के अध्यक्ष राजेश चूरा ने बताया कि कथा का वाचन जोधपुर के सुशील आसोपा के मुखारविद से होगा। सुबह 11.15 बजे से 5.30 बजे तक होने वाली इस संगीतमय कथा प्रत्येक दिन एक पाठ का वाचन किया जाएगा। सचिव राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि पाठ से पहले एक शोभायात्रा निकलेगी।

जो एम एम खेल मैदान के पास राम मंदिर से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः कथा स्थल पहुंचेगी।महाराज श्री ने बताया कि इस पाठ के वाचन से मन को शांति,ध्यान,समर्पण को बढ़ावा मिलने के साथ साथ आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है और मानसिक स्थिरता भी बढ़ती है। पोस्टर विमोचन अवसर पर ओम बोहरा,रामकिशन व्यास,नरेश पुरोहित,चन्द्रशेखर श्रीमाली सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: