



हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में भोमियाजी मंदिर के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल बीकानेर के मुर्दाघर में रखवाया गया। थानाधिकारी नाल ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि मंदिर के पास एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर नाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और मर्ग नंबर 15/2025, धारा 194 बीएनएसएस-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मृतक की उम्र लगभग 23 से 28 वर्ष, रंग सांवला, शरीर मध्यम और लंबाई करीब 5 फीट है। सिर पर छोटे बाल हैं तथा मृतक ने भूरे रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लॉवर पहन रखा था। पुलिस ने मृतक का फोटोग्राफ जारी करते हुए बीकानेर सहित राजस्थान, दिल्ली और आसपास के राज्यों में युवक के वारिसानों की तलाश करने की अपील की है।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ