HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

political news: सरकार को ईंधन की बढ़ी कीमतें वापस लेनी चाहिए : खरगे

2 months ago
सरकार को ईंधन की बढ़ी कीमतें वापस लेनी चाहिए : खरगे

political news

नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जनता से राहत छीनकर वसूली की राजनीति कर रही है। श्री खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम कम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान कच्चा तेल 138 डॉलर प्रति बैरल था, तब पेट्रोल और डीजल की कीमतें वर्तमान से कम थीं, जबकि अब कच्चे तेल की कीमत लगभग 70.71 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी जा रही है।

 


कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि युद्ध का हवाला देकर बढ़ाए गए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम अब सामान्य आपूर्ति होने के बावजूद वापस क्यों नहीं लिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि घरेलू एलपीजी, पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती करने से सरकार क्यों बच रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब कच्चा तेल महंगा था तब भी जनता पर बोझ डाला गया और अब कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद आम लोगों को राहत नहीं दी जा रही है। श्री खरगे ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए जनता केवल कर और वसूली का माध्यम बनकर रह गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: