HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर में इस जगह शुरू हुई रामलीला, स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियाँ

8 months ago
बीकानेर में इस जगह शुरू हुई रामलीला, स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियाँ

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शरदीय नवरात्रा के शुरुआत से लेकर दशहरे तक नगर सेठ श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में श्रीराम कला मंदिर संस्थान व रोटरी क्लब रॉसल्स बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रामलीला का आयोजन किया जाता है।

इसको लेकर सोमवार को संस्था के अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने होटल वृदांवन में प्रेसवार्ता में पत्रकारों को बताया कि श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर में पिछले 13 सालों से श्रीराम कला मंदिर संस्थान द्वारा रामलीला का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस बार 22 सित. से 3 अक्टूबर शाम 8 बजे से रात्रि बजे तक भव्य रामलीला चलेगी। जिसमें 45 कलाकार व 20 सहयोगी साथ रहते है। रामलीला का मंचन करने का मुख्य उद्देश्य में आज की युवा पीढी मोबाइल में सोशल मीडिया, नशा व जुए की लत में जा चुका है। एकांकी परिवार हो गये है जहां पर बच्चे सिर्फ अपने मोबाइल से चिपके रहते है।

इसी सोच के साथ युवा को लेकर रामलीला के रुप में एक पेड़ लगाया था जो आज एक वृट वक्ष बन गया है। इसके लिए रक्षाबंधन से ही कलाकार रिहार्सल करना शुरु हो जाते है जो डेढ़ महीने तक कड़ी रिहर्सल करते है जिससे की वो मंच पर अपना किरादार अच्छे तरीके से पेश कर सके। संस्था के सचिव अभिराम गौड़ ने बताया कि रामलीला में कई ऐसे द्वश्यों को दिखाया जाता है जिससे समाज में एक अलग संदेश जाये पहले रामलीला के मंच से स्वच्छता का संदेश दिया था जिसको लोगों बहुत अच्छा लगा।

गौड़ ने कहा कि आज युवा पीढ़ी जिस ओर जा रही है वो समाज के लिए समस्या है जहां हम बात शिक्षा, संस्कार, समाजसेवा की बात करते है वहीं दूसरी तरफ युवा पीढ़ी लूटपाट करना, नशा करके झगड़ा करना इन सब को दूर करने के उद्देश्य से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कैलाश भादाणी, जयंत भादाणी, मनोज कुमार, मदन आचार्य मक्खन जोशी, ब्रह्मदेव, केसरी चन्द्र भादाणी सहित कई कलाकार उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: