HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

भादवा अमावस्या के अवसर पर कोलायत में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देखें वीडियो

9 months ago
भादवा अमावस्या के अवसर पर कोलायत में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। धार्मिक नगरी कोलायत में भादवा अमावस्या के अवसर पर शनिवार को आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। अलसुबह से ही हजारों श्रद्धालु तीर्थराज कपिल सरोवर पहुंचे और पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कपिल मुनि, गंगा माता, बाहर महादेव, पंच मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए और परिवार व समाज के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

सरोवर के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर अमावस्या का पुण्यलाभ लिया। इस अवसर पर कस्बे की गलियां और बाजार भी रौनक से भर उठे। रामदेवरा की ओर पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जगह-जगह सेवाभाव से परिपूर्ण आयोजन देखने को मिले, जहां भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की गई।

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई। कोलायत पुलिस और लाइन पुलिस ने घाट परिसर में मुस्तैदी से ड्यूटी संभाली, वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीआरएफ टीम को भी तैनात किया। जवान बोट सहित सरोवर के पानी में नजर रखे रहे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

भादवा अमावस्या पर कोलायत का दृश्य अद्वितीय और मनमोहक था। एक ओर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु, तो दूसरी ओर मंदिरों में लंबी कतारों में खड़े भक्त। पूरा कस्बा भक्ति और आस्था के रंग में डूबा दिखाई दिया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #अमावस्या
Share: