HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

राजस्थानी अकादमी द्वारा पाण्डुलिपि, प्रकाशन आदि सहायता हेतु शीघ्र कार्यवाही हो-कमल रंगा

9 months ago
राजस्थानी अकादमी द्वारा पाण्डुलिपि, प्रकाशन आदि सहायता हेतु शीघ्र कार्यवाही हो-कमल रंगा
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                     बीकानेर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त को राजस्थानी युवा लेखक संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के उपक्रम साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली से राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत कमल रंगा ने वर्तमान में प्रदेश की प्रतिनिधि राजस्थानी भाषा अकादमी की प्रमुख पत्रिका ’जागती जोत’ जो करीब 1 वर्ष से प्रकाशित नहीं हो रही थी। उसे प्रकाशित करने की शीघ्र कार्यवाही वर्तमान अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त ने की है, उसके लिए उन्होने साधुवाद ज्ञापित किया है।
रंगा ने अकादमी अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा है कि अकादमी को और गतिशील-रचनाशील बनाने के लिए वर्ष 2025-26 हेतु पाण्डुलिपि, निजी पुस्तक प्रकाशन, पत्र-पत्रिका आदि सहायता हेतु शीघ्र कार्यवाही करवाई जाए। क्योंकि इस बाबत विशेष तौर से साहित्य अकादमी, उदयपुर ने पहल कर ली है। साथ ही प्रदेश की अन्य अकादमियां भी इस बाबत गतिशील है। अतः आशा है कि इस हेतु शीघ्र कार्यवाही होगी। जिससे राजस्थानी भाषा जगत एवं प्रदेश के साहित्यकार लाभान्वित होंगे।
रंगा ने राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के अध्यक्ष से यह भी आग्रह किया है कि अकादमी स्तर पर बकाया पुरस्कार एवं अन्य सहायता जो अभी तक पूर्व से लंबित है, उसे शीघ्र निष्पादित करवाने का श्रम करें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: