HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

राजस्थान में मुफ्त दवा के नाम पर मौत बांट रही है सरकार : कांग्रेस

11 months ago
राजस्थान में मुफ्त दवा के नाम पर मौत बांट रही है सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दवा कंपनियों के साथ साथ सांठ गांठ कर काले धंधे का खेल कर आम लोगों तथा मासूमों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में एक अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ऐसी दवाओं का वितरण कर रही है जिनके सैंपल एक बार नहीं, 40 बार फेल हुये हैं लेकिन सरकार के साथ मिलीभगत से इन दवाओं का वितरण किया जा रहा है।

 

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है “जिस कंपनी के 40 सैंपल फेल हुये, राजस्थान सरकार ले रही उससे दवा, नतीजा दो बच्चों की मौत।” उन्होंने कहा कि जिस कंपनी की दवा के सैंपल फेल हो रहे हैं लेकिन उसी दवा कंपनी को राजस्थान की भाजपा सरकार ने प्रदेश भर में दवा आपूर्ति का ठेका दे रखा था। इस दवा कंपनी के सिरप पीने से सीकर में दो बच्चों की मौत हो गयी है और इसके तीन दर्जन से ज्यादा बार सैंपल फेल हुये हैं। यह कंपनी पहले से ही ब्लैकलिस्टेड है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कमीशनखोरी के चक्कर में राजस्थान के लोगों और मासूमों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार, दवा के नाम पर मुफ्त ‘मौत का सामान’ बांट रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: