HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

विप्र फाउंडेशन: राजेश चुरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पुरोहित बने राष्ट्रीय सचिव

पुष्कर में सम्पन्न राष्ट्रीय परिषद की बैठक

2 months ago
राजेश चुरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पुरोहित बने राष्ट्रीय सचिव

विप्र फाउंडेशन

बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि दिनांक 15 मार्च 2026 को पुष्कर में सम्पन्न राष्ट्रीय परिषद की बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

बैठक में राजेश चुरा को वर्ष 2026–28 के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भंवर पुरोहित को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों ही व्यक्तित्व अपनी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता एवं समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि राजेश चुरा एवं भंवर पुरोहित वर्तमान में भारतीय नव वर्ष समारोह समिति में क्रमशः उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनके कुशल नेतृत्व में हाल ही में आयोजित भव्य धर्मयात्रा का सफल आयोजन हुआ, जिसने शहरभर में विशेष उत्साह एवं धार्मिक माहौल का सृजन किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के अनुभव, दूरदर्शिता एवं नेतृत्व से विप्र फाउंडेशन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी तथा संस्था अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त एवं अनुकरणीय बनेगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, दीपक हर्ष, चंद्रकला आचार्य सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: