पायलट
कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए दोहराया है कि राजस्थान में भाजपा सरकार हार के डर से जानबूझकर स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव नहीं करवा रही है। श्री पायलट सोमवार को टोंक प्रवास के दौरान मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि शहर और गांवों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अभाव में जनता के रोजमर्रा के काम ठप हो गये है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना आज राजस्थान के गांवों में दम तोड़ चुकी है, जिससे लाखों परिवारों का रोजगार छिन गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार का एजेंडा अब विकास नहीं, बल्कि केवल विज्ञापनों और पोस्टरबाजी के माध्यम से अपनी पीठ थपथपाना रह गया है। रोजगार के वादों और पेयजल किल्लत पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार एवं प्रशासन को चेताया कि यदि आगामी गर्मियों के लिए अभी से जलापूर्ति और पाइपलाइनों की मरम्मत जैसे पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो प्रदेश में स्थिति भयावह हो जाएगी। श्री पायलट ने टोंक स्थित सेंट जोसेफ शिक्षण संस्थान के नवीन छात्रावास का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने संसाधनों के सही दिशा में उपयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आनी चाहिए ताकि युवा पीढ़ी निरंतर प्रगति कर सके।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ