पुष्करणा चेलेंज कप : दोस्ती इलेवन ने जय श्री राम इलेवन को हराया, ऋषि रहे मैन ऑफ द मैच




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में आज से पुष्करणा चेलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खराब मौसम की वजह से मैच शुरू होने में थोड़ा समय जरूर लगा। लेकिन ग्राउंड में उपस्थित दर्शकों की भीड़ ने खिलाड़ियों और प्रतियोगिता का आयोजन करने वालों का मनोबल बढ़ाया और पहला ही मैच बड़ा रोमांचक हुआ।
आज सुबह उद्घाटन अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया लाल कल्ला, बेसिक स्कूल के संस्थापक नारायण व्यास, संस्था के संरक्षक महेंद्र व्यास, किसन लाल ओझा, अनुषा छंगाणी, प्रशांत आचार्य अतिथि की रूप में उपस्थित रहे।
आज का पहला मैच दोस्ती इलेवन और जयश्री राम इलेवन के बीच खेला गया। दोस्ती इलेवन के कप्तान गणेश व्यास और जयश्री राम इलेवन के कप्तान अविनाश पुरोहित ने अतिथियों के साथ टॉस किया जिसमें दोस्ती इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। दोस्ती टीम गणेश व्यास, दाऊ पुरोहित, रवि व्यास, राजा ओझा, मनीष आचार्य, श्याम छंगानी, वेद व्यास, शशिकांत, राहुल, ऋषि आचार्य और प्रशांत जैसे धुरंधर खिलाड़ी मौजूद थे।

वही दूसरी तरफ जयश्री राम इलेवन की टीम अविनाश पुरोहित, विनीत व्यास, दामोदर पुरोहित, सुभम पुरोहित, सुमित जोशी, रवि रंगा, आनंद रंगा, हितेश, मोहित, संदीप व मुरली पुरोहित जैसे स्टार खिलाड़ियो से सजी थी। क्रिकेट प्रेमियो को इस मुक़ाबले का प्रतियोगिता की टाई निकलने के बाद से इंतज़ार था।

दोस्ती इलेवन ने निर्धारित 16 ओवेरों में 7 विकेट खोकर 113 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें गणेश के शानदार 42 (37), राजा 19(16), मनीष 16(16), प्रशांत 12 (10) का योगदान दिया। जयश्री राम इलेवन की और से गेंदबाजी में सुभम ने दो विकिट, संदीप ने दो विकिट, अविनाश ने दो विकिट व दामोदर ने एक विकिट लिए।
114 रनों का पीछा करने उतरी जयश्री राम इलेवन की शुरुवात अच्छी नहीं रही और ओपनर बल्लेबाज मोहित और हितेश बिना खाता खोले आउट हो गए, विनीत व्यास ने 34 (25) रनों का और मुरली ने 21 (17) रनों का योगदान दिया। दोस्ती इलेवन की गेंदबाजी काफी किफ़ायती रही जिसमें ऋषि नेतीन ओवर में 18 रन देकर तीन विकिट लिए, शशिकांत ने तीन ओवर में 25 रन देकर तीन विकिट लिए, दाऊ पुरोहित ने कसी हुई गेंदबाजी की और 2.4 ओवर में 15 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकिट लिए, श्याम ने एक विकिट लिया।
जयश्री राम इलेवन की पूरी टीम 103 रनों पर ऑल आउट हो गई और दोस्ती इलेवन ने यह मैच 10 रनों से जीत लिया। ऋषि आचार्य को किफ़ायती गेंदबाजी के लिए मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार (ट्रैक सूट) अथितियों के हाथों दिया गया।
प्रतियोगिता के आयोजनकर्ताओं ने बताया की कल का मैच बीजीसी सीनियर बनाम शिव शक्ति काकड़ा एलेवन के बीच दोपहर 12 बजे स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में खेला जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ