बीकानेर: एक विदेशी युवक को पुलिस ने पकड़ा, कई महीनों पहले वीजा पर आया था भारत, देखें वीडियो
बीकानेर
हैलो बीकानेर। जिले के भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र खाजूवाला में एक विदेशी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विदेशी युवक की पहचान डेनमार्क के नागरिक के रूप में हुई है। ये विदेशी युवक भारत सात माह पहले वैलिड वीजा पर भारत आया था।
पुलिस पूछताछ करते समय कुछ सवालों के विदेशी युवक ने जवाब दिये उसके बाद वो चुप हो गया और पुलिस चौकी पहुचते ही रोने लग गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीर रूप से लेते हुये जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर भेज दिया। ताकि यह पता लगाया जा सके की यह विदेशी युवक प्रतिबंधित बॉर्डर क्षेत्र तक कैसे और क्यों पहुंचा है।
बताया जा रहा है की यह विदेशी युवक खाजूवाला के हॉस्पिटल रोड पर बाजार में संदिग्ध हालातों में घूमते हुए देखा गया। चूंकि यह क्षेत्र बॉर्डर से सटे होने के कारण इस इलाके में आमतौर पर विदेशी नागरिकों का आना-जाना नहीं होता। इस पर वहाँ के लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विदेशी युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने विदेशी युवक के को गिरफ्तार करते ही बीएसएफ और दूसरे सुरक्षा एजेंसियों को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया। सभी ने विदेशी युवक से पूछताछ की और उसके सामान की पूरी तलाशी ली। हालांकि, गहन जांच के बाद भी उसके पास से कोई संदिग्ध या सामान बरामद नहीं हुआ है। फिर भी इस मामले की गहनता से जांच हो रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ