HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

इस जिले में फसल बीमा योजना में 108.56 करोड़ रुपए का भुगतान जारी

4 months ago
इस  जिले में फसल बीमा योजना में 108.56 करोड़ रुपए का भुगतान जारी

हनुमानगढ़।  राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत खरीफ-2025 में प्राकृतिक आपदाओं एवं कीट-रोग से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए हनुमानगढ़ जिले के किसानों को 108 करोड़ 56 लाख रुपए के बीमा दावों का भुगतान किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जा रही है। हनुमानगढ़ जिले के प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसान पिछले लंबे अच्छे से फसल बीमा के क्लेम की मांग कर रहे थे। इसके लिए किसान संगठनों द्वारा धरने-प्रदर्शन और आंदोलन भी किए गए। आखिरकार अब जाकर कुछ राशि दावे के रूप में उनको मिलने जा रही है।

 


सूत्रों ने बताया कि अब भी बड़ी संख्या में प्रभावित किसानों के दावे अटके हुए हैं जो करोड़ों रुपए में हैं।जिला प्रशासन के अनुसार फसल क्षति के आकलन के बाद बीमा दावों का निर्धारण कर लिया गया है। योजना का लाभ उन सभी पंजीकृत किसानों-चाहे ऋणी हों या गैर-ऋणी-को मिलेगा, जिन्होंने खरीफ 2025 में फसल बीमा कराया था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: