HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

20 अप्रैल तक: पीटीईटी में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

कोटा द्वारा आयोजित पीटीईटी में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है ।

2 months ago
पीटीईटी में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

20 अप्रैल तक

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,               कोटा। राजस्थान में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित पीटीईटी में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है। समन्वयक प्रो. क्षमता चौधरी ने शनिवार को बताया कि अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त करीब 55 हजार आवेदनों में से 35 हजार महिला एवं 20 हजार पुरुष अभ्यर्थी हैं । सबसे अधिक आवेदन जयपुर जिले से प्राप्त हुए हैं।

 

 


सह समन्वयक डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि 5500 अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न पत्र की मांग की, शेष ने हिंदी माध्यम को चुना। सभी 41 जिलों में 14 जून को प्रस्तावित परीक्षा की तैयारी की जा रही हैं। आयोजन समिति सदस्य डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि वर्तमान में अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम काउंसलिंग दौर तक अपना परिणाम प्रस्तुत करना होगा। स्नातक या स्नातकोत्तर परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य योग्यता है। आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमानुसार छूट देय हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: